ओडिशा में कल से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने कई क्षेत्रों में बिजली और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है।
मयूरभंज और क्योंझर जिलों के अलावा राज्य के कुछ हिस्सों में इस महीने की 31 तारीख और अगले महीने की 1 तारीख को भी तेज़ बारिश जारी रह सकती है। बारिश के इस नए दौर ने बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में चिंता बढ़ा दी है, जहां अधिकारी कड़ी निगरानी रख रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।