मौसम विभाग ने रविवार को मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में तेज बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं के साथ तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश हुई है, जिससे कई जगहों पर जल-जमाव हो गया है। कई स्थानों में पेड़ उखड़ गए हैं, नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बांधों व जलाशयों में पानी का भंडारण भी बढ़ा है।
News On AIR | जुलाई 5, 2026 2:14 अपराह्न
मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में तेज बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी