जुलाई 3, 2026 9:55 अपराह्न

printer

नागालैंड में आज पहला यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया

नागालैंड में आज पहला यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र स्थापित किया गया। जनजातीय मामलों और चुनाव सलाहकार एच. तोविहोतो अयमी ने दीमापुर के पुराना बाजार में इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री अयमी ने शिक्षा और अन्य सरकारी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने में आधार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक अपडेट सेवा 30 सितंबर तक निःशुल्क रहेगी। आधार सेवा केंद्र प्रतिदिन 250 नामांकन और अपडेट अनुरोधों का निपटान करेगा। यह केंद्र सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन खुला रहेगा।