जुलाई 3, 2026 10:02 अपराह्न

printer

एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया

गुजरात आतंकवाद-विरोधी दस्ते (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस और मध्य प्रदेश की पुलिस ने गुजरात के बनासकांठा, मेहसाना, नवसारी और पाटन जिलों और मध्य प्रदेश के देवास जिले के संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी करके आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के अनुसार, ये सभी आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर अब्दुल्ला और मोहम्मद उमर के संपर्क में थे। वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साहित्य का गुजरात में अनुवाद करके उसकी विचारधारा का प्रसार भी कर रहे थे। आरोपियों से जैश-ए-मोहम्मद के झंडों सहित कुल 254 आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। एटीएस ने इस संबंध में सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ भी की है।