जम्मू-कश्मीर में सेना ने शोपियां जिले में एक बड़ा आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया है। अभियान में प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को घने जंगल में घेर लिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान शुक्रवार दोपहर मीमंदर क्षेत्र में स्थित जंगल में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद शुरू किया गया था। मीमंदर क्षेत्र में सात गाँव शामिल हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के संयुक्त अभियान में इलाके का घेराव करके चार गाँवों को आतंकवादियों से मुक्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया है कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की।