स्पोर्ट्स

सितम्बर 13, 2026 6:19 पूर्वाह्न

views 547

भारत-अफगानिस्‍तान टी-20 श्रृंखला का पहला मैच आज दिल्‍ली में खेला जाएगा

पुरूष क्रिकेट में आज भारत अफगानिस्‍तान के साथ तीन टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच खेलेगा। यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच मंगलवार को और तीसरा तथा अंतिम मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। सभी मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में शा...

सितम्बर 12, 2026 2:12 अपराह्न

views 1.1K

जूनियर एशिया कप महिला हॉकी में भारत फाइनल में पहुंचा, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से सुप्रिया ने हैट्रिक लगाई, जबकि मधु और सुखवीर कौर ने एक-एक गोल किया। फाइनल में भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा।   इससे पहले  पुरुषों के जू...

सितम्बर 12, 2026 6:22 पूर्वाह्न

views 1.9K

महिला एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से होगा

महिला एशिया कप क्रिकेट में दुबई में कल भारतीय टीम फाइनल में पिछले चैंपियन श्रीलंका से भिड़ेगी। श्रीलंका की टीम आज पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने 4 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।   इससे पहले, ...

सितम्बर 11, 2026 9:38 अपराह्न

views 39

चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया

भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो और सुखविंदर ने एक गोल किया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान के 4-1 से पराजित क...

सितम्बर 11, 2026 2:06 अपराह्न

views 174

पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी में, भारत आज दोपहर चीन के मोकी में सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा

जूनियर एशिया कप हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला मलेशिया से होगा। यह मुकाबला चीन के मोकी में भारतीय समयानुसार दोपहर सवा दो बजे शुरू होगा। पांच बार के विजेता भारत ने पूल-ए के अंतिम मैच में चीनी ताइपे को 15-0 से हराया था। भारत तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंक लेकर पूल-ए में शीर्ष पर र...

सितम्बर 11, 2026 9:32 पूर्वाह्न

views 86

अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचीं अरिना सबालेंका

सत्र के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्‍लैम अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स में मौजूदा चैंपियन बेलारूस की अरिना सबालेंका फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में सबालेंका ने अमरीका की जेसिका पेगुला को लगातार सैट में 7-5, 6-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्‍त अमरीका की कोको गॉफ का...

सितम्बर 11, 2026 9:25 पूर्वाह्न

views 136

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में भारत ने विश्व पैरा निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीते चार पदक

दक्षिण कोरिया के चांगवोन में विश्‍व पैरा निशानेबाजी के चैम्पियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार शुरूआत करते हुए चार पदक जीते इसमें एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक शामिल है। मोना अग्रवाल, अवनी लेखरा और मिली शाह की भारतीय महिला टीम ने दस मीटर एयर राइफल की स्‍टैंडिंग आर-2 स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जी...

सितम्बर 11, 2026 6:55 पूर्वाह्न

views 664

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची

दुबई में, भारत महिला क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। कल सेमीफाइनल में भारत ने बांग्‍लादेश को 40 रन से हरा दिया। 150 रन के लक्ष्‍य के जवाब में बांग्‍लादेश की टीम बीस ओवर में सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी। शोरना अक्‍टर ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने तीन, नंदनी शर्मा न...

सितम्बर 10, 2026 2:54 अपराह्न

views 121

भारत ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

भारत ने महिला हॉकी जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में आज भारत ने पाकिस्तान को हराया। भारत की पूजा मलिक ने हैट्रिक लगाई जबकि सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार, सुप्रिया और रोशनी ऐंद ने दो-दो गोल किए। भारत, 12 सितंबर को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले...

सितम्बर 10, 2026 2:20 अपराह्न

views 223

महिला एशिया कप: क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का सामना बांग्लादेश से

महिला एशिया कप क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का सामना बांग्‍लादेश से होगा। यह मैच रात 8 बजे दुबई अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में कल श्रीलंका और पाकिस्‍तान आमने-सामने होंगे।