अक्टूबर 19, 2026 11:59 पूर्वाह्न

printer

IRS अधिकारी एकता विश्नोई ने अमरीका में तीन स्वर्ण पदक जीते

एकता विश्नोई ने अमरीका में वर्ल्ड मास्टर्स क्लासिक और इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 57 किलोग्राम वर्ग में 362.5 किलोग्राम के संयुक्त भार के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने स्क्वाट में 130 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 72.5 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 160 किलोग्राम भार उठाकर कनाडा और जापान की प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। विश्नोई ने तीनों वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी सुश्री विश्नोई ने इससे पहले फिट इंडिया मिशन का नेतृत्व किया है और भारतीय खेल प्राधिकरण की उप महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला