अक्टूबर 19, 2026 9:09 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति ने एशियाई पैरा खेल में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एशियाई पैरा खेल 2026 में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने नया एशियाई पैरा खेल रिकॉर्ड बनाने के लिए मोना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोना की उपलब्धि अनेक लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से बड़े से बड़े सपने भी साकार किए जा सकते हैं।

राष्ट्रपति ने इसी स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखरा को भी बधाई दी। उन्होंने अवनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी खेल यात्रा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के नए अवसर प्रदान करती रहेगी।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला