अक्टूबर 19, 2026 10:31 अपराह्न

printer

एशियाई पैरा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जापान एशियाई पैरा खेलों में भारत ने अब तक 11 पदक जीत लिए हैं। इनमें चार स्‍वर्ण, पांच रजत और दो कांस्‍य पदक शामिल हैं। भाला फेंक में रिंकू ने स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि अजीत सिंह ने रजत पदक जीता। लम्‍बी कूद में निषाद कुमार ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया। सौम्‍या ने 15 सौ मीटर दौड स्‍पर्धा में स्‍वर्ण और राधा वेंकटेश ने रजत पदक अपने नाम किया। रावन्‍नी वल्‍सानेनी ने इसी वर्ग के टी-11 स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता। निशानेबाजी में मोना अग्रवाल ने स्‍वर्ण और अवनी लेखरा ने रजत पदक हासिल किया। जूडो में कोकिला ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, जबकि पुरुष 70 किलोग्राम भारवर्ग में कपिल परमार ने कांस्‍य पदक जीता। तैराकी में रवि कार्तिक बुदिगिना ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाडियों को बधाई दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला