पेरिस में फ्रेंच ओपन सुपर- सात सौ 50 बैडमिंटन टूर्नामेंट आज से शुरू होगा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु टूर्नामेंट का नेतृत्व करेगी। महिला एकल के पहले दौर में सिंधु का मुकाबला दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त आन से यंग से होगा। वहीं, पुरुष एकल में छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन का सामना जापान के कोडाई नाराओका से होगा।
किदांबी श्रीकांत का मुकाबला हमवतन आयुष शेट्टी से होगा।पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव और टोमा जूनियर पोपोव से सामना करेंगे,। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला ताइवान की लिन चिह-चुन और यांग चू-युन से होगा।
महिला एकल के पहले दौर में तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ आमने-सामने होंगी। अश्मिता चालिहा का मुकाबला चीन की हान चियान शी से, जबकि उन्नति हुड्डा का सामना जापान की रिको गुंजी से होगा।