जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पदकों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जिसमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारतीय पैरा एथलीट दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 56 दशमलव तीन-छह सेकंड के समय के साथ एक नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उनकी जीत ने इस प्रतियोगिता में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया।