महिला क्रिकेट में, भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
पूर्णकालिक कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में यह भारत की पहली द्विपक्षीय महिला टी-20 श्रृंखला है। भारत ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली थी।
टी-20 श्रृंखला के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे।