क्षेत्रीय

जून 8, 2026 10:07 अपराह्न

views 34

रेलवे ने दक्षिण रेलवे के मरारीकुलम-आलप्पुझा खंड को डबल लाइन में बदलने की मंजूरी दी

रेलवे ने दक्षिण रेलवे के मरारीकुलम-आलप्पुझा खंड को डबल लाइन में बदलने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह खंड एर्नाकुलम-तुरावूर-आलप्पुझा-अंबालापुझा-कायमकुलम मार्ग पर अब तक बचा हुआ एकमात्र सिंगल लाइन सेक्शन है। इस रूट पर बाकी हिस्सों मे...

जून 8, 2026 10:06 अपराह्न

views 63

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए जेएमएम, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज रांची में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।   झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने अपना नामांकन जमा किया।   बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ गठबंधन के ...

जून 8, 2026 9:58 अपराह्न

views 38

मेघालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता जेम्स पी.के. संगमा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

मेघालय में राज्यसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता और पूर्व विधायक जेम्स पी.के. संगमा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मेघालय विधानसभा के सचिव और इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर माल्थस एस. संगमा के समक्ष नामांकन जमा किया।   जेम्स पी.के. संगमा मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार...

जून 8, 2026 9:56 अपराह्न

views 61

गुजरात: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के सभी 4 उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल किए

गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी चार उम्मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए।   गुजरात की 11 राज्यसभा सीटों में से 4 सीटें खाली हो रही हैं। इनके लिए 18 जून को चुनाव होना है। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। भाजपा की ओर से राजुभाई शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेशभाई राठवा और ज...

जून 8, 2026 9:52 अपराह्न

views 21

यूरोपीय संघ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने असम में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा बनाए जा रहे सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट का दौरा किया

यूरोपीय संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज असम के मोरीगांव जिले में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा बनाए जा रहे सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग प्लांट का दौरा किया।   प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन और भारत में बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वैंडरहैसल्ट ने किया। उनक...

जून 8, 2026 9:37 अपराह्न

views 33

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना जीर्णोद्धार के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में यमुना जीर्णोद्धार के मुद्दे पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। श्री शाह ने कहा कि साफ और स्वच्छ यमुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है और सभी को मिलकर इसको जल्दी पूरा करना है। बैठक में तय किया गया कि दिल्ली, हरियाणा,...

जून 8, 2026 9:13 अपराह्न

views 35

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में आग लगने से आठ लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्‍तनम स्टील प्लांट में आज हुए एक बड़े आग हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गर्म पिघली हुई धातु ले जाने वाले डिब्बे अचानक लाडल से गिर गए, जिससे तेज़ी से पिघली धातु फैल गई और आग लग गई।   हादसे के बाद सुरक्षा कर्मियों, दमकल टीमों औ...

जून 8, 2026 8:06 अपराह्न

views 50

पश्चिम बंगाल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाले देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हुआ

पश्चिम बंगाल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाले देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हो  गया है। यह योजना पात्र लाभार्थियों को माध्यमिक और तृतीयक स्तर के अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। ...

जून 8, 2026 6:17 अपराह्न

views 48

केरलम: शिगेला संक्रमण से एक बच्चे की मौत के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपाय और सख्त किए

केरलम में शिगेला संक्रमण से एक चार वर्षीय बच्चे की मौत के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निवारक उपाय और सख्त कर दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच बढ़ाने को कहा है। विद्यालयों में दोपहर के भोजन और पानी के नमूनों की जांच करने का भी निर्देश दिया गया है। तीन बच्चों को ...

जून 8, 2026 6:10 अपराह्न

views 94

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के लिए तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बुधवार तक तटीय कर्नाटक में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। इस अवधि के दौरान मानसून के बंगाल ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला