जुलाई 5, 2026 9:07 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर दुखः जताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्‍यक्ष विजेन्‍द्र गुप्‍ता ने आज सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर दुखः व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और आजीवन साधना से भारतीय लोक परंपरा को नई प्रतिष्ठा दिलाई। साथ ही, उनकी कला ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और अनगिनत कलाकारों को प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना भारतीय लोककला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

वहीं, विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण कला, सशक्त अभिव्यक्ति और आजीवन साधना से पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई। विधानसभा अध्‍यक्ष ने प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।