अगस्त 5, 2026 6:41 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्‍स देशों के शिक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक आज से ओडिशा के भुवनेश्‍वर में

ब्रिक्‍स देशों के शिक्षा मंत्रियों की 13वीं बैठक आज से सात अगस्‍त तक ओडिशा के भुवनेश्‍वर में होगी। इसी दौरान संगठन के वरिष्‍ठ अधिकारियों की तीसरी बैठक भी चलेगी। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन बैठकों में शिक्षा मंत्री, वरिष्‍ठ अधिकारी और सदस्‍य देशों के प्रतिनिधि विभिन्‍न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। मुख्‍य रूप से आरंभिक बाल्‍यावस्‍था में समुचित देखभाल और शिक्षा, कौशल विकास सहयोग बढ़ाना तथा अनुसंधान, नवाचार और स्‍टार्टअप को बढ़ावा देने पर विचार होगा। शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ब्रिक्‍स देशों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।