अगस्त 5, 2026 6:26 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्‍स संगठन के अध्‍यक्ष के रूप में ब्रिक्‍स संस्‍कृति कार्यसमूह की तीसरी बैठक की मेजबानी करेगा भारत

भारत इस वर्ष ब्रिक्‍स संगठन के अध्‍यक्ष के रूप में ब्रिक्‍स संस्‍कृति कार्यसमूह की तीसरी बैठक की मेजबानी करेगा। यह बैठक आज और कल भोपाल में होगी। संस्‍कृति मंत्रालय ने बताया कि बैठक में सदस्‍य देशों के प्रतिनिधि सांस्‍कृतिक सहयोग बढ़ाने और ब्रिक्‍स संस्‍कृति मंत्रियों की बैठक से पहले प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनाने पर विचार करेंगे। दो दिन की बैठक में तीन प्राथमिकता क्षेत्रों पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें सृजनात्‍मक अर्थव्‍यवस्‍था, सांस्‍कृतिक और सृजनशील उद्योग, कॉपी राइट और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सांस्‍कृतिक विरासत संरक्षण और सांस्‍कृतिक संपदा बहाली तथा संस्‍कृति, जलवायु और सतत विकास शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक से ब्रिक्‍स अध्‍यक्षता के तहत सांस्‍कृतिक साझेदारी मजबूत करने तथा संस्‍कृति के माध्‍यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने की भारत की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त होती है।