जुलाई 5, 2026 9:46 अपराह्न

printer

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली।  आज का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार कल गरज के साथ हल्‍की वर्षा होने के साथ-साथ बादल छाये रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।