जुलाई 5, 2026 9:59 अपराह्न

printer

विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक ख्याति दिलाने वाली विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का आज शाम दुर्ग जिले में उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों, साहित्यकारों और हजारों शोक संतप्त लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोक कला की इस महान विभूती का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और रायपुर के एम्स में उनका इलाज चल रहा था।