क्षेत्रीय

जुलाई 30, 2026 8:59 पूर्वाह्न

views 126

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कल पटना में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्‍वीकृति दी गई। अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी। उन्‍होंने ब...

जुलाई 29, 2026 10:26 अपराह्न

views 67

बिहार सरकार ने दरभंगा और मधुबनी की बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने का निर्णय लिया

बिहार सरकार ने दरभंगा के रायम और मधुबनी के सकरी में बंद चीनी मिलों को फिर चालू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज पटना में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्‍वीकृति दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने मंत्रिपरिषद के निर्णयों ...

जुलाई 29, 2026 10:02 अपराह्न

views 50

ओडिशा में लगातार जारी बारिश और नदियों में आए उफान से स्थिति गंभीर

ओडिशा में लगातार जारी तेज बारिश और नदियों में आए उफान ने राज्य के विशाल भूभाग को गंभीर मानवीय संकट में डाल दिया है। इस कारण 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और हजारों लोग फंसे हुए हैं। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बैतरणी बेसिन गंभीर संकट में है, वहीं महानदी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हमार...

जुलाई 29, 2026 8:36 अपराह्न

views 63

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 49 लाख रूपये के ईनामी 8 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता ने बताया कि इन माओवादियों पर 49 लाख रूपये का ईनाम घोषित था। छत्तीसगढ़ के रहने वाले ये माओवादी पिछले काफी समय से झारखंड राज्य में सक्रिय थे।

जुलाई 29, 2026 8:12 अपराह्न

views 104

महाराष्ट्र: स्कूल परिसर से 50 मीटर के दायरे में अधिक वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध

महाराष्ट्र खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने स्कूल परिसर से 50 मीटर के दायरे में वसा, चीनी और नमक की अधिक मात्रा वाले प्रसंस्कृत और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की बिक्री, विज्ञापन और मुफ्त वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने कहा कि बच्चों में स्वस्थ खान-पान की आदत...

जुलाई 29, 2026 5:56 अपराह्न

views 71

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बच्चे के साथ शिक्षक द्वारा कथित यातना के मामले में एनएचआरसी ने जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक निजी स्कूल में एक 5 वर्षीय बच्चे के साथ शिक्षक द्वारा कथित यातना और अमानवीय व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और वाराणसी पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने द...

जुलाई 29, 2026 2:03 अपराह्न

views 120

गृह मंत्री अमित शाह ने असम बाढ़ पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से राहत कार्यों की जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से बात की और ऊपरी असम में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर जारी राहत कार्यों की समीक्षा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. सरमा ने बताया कि श्री शाह ने जमीनी स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ...

जुलाई 29, 2026 1:49 अपराह्न

views 50

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, हजारों लोग विस्थापित

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। उफनती नदियों से ज्‍यादातर क्षेत्र जलमग्न हो गए है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और नए बांध टूटने की खबरें भी आई हैं। राज्य प्रशासन ने बचाव और राहत क...

जुलाई 29, 2026 1:17 अपराह्न

views 49

कारईक्‍काल मत्स्य बंदरगाह पर संदिग्ध जहरीली गैस से एक मछुआरे की मौत, तीन गंभीर घायल

कारईक्‍काल मत्स्य बंदरगाह पर कल रात एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव से मछलियां उतारने के दौरान संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।   पुलिस के अनुसार, मछुआरे गहरे समुद्र से मछली पकड़कर लौटे थे और उन्‍हें नाव से उतार रहे थे। इसी दौरान ए...

जुलाई 29, 2026 12:44 अपराह्न

views 65

पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बिहार में तीन फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित

पटना उच्च न्यायालय ने नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने और अन्य अनियमितताओं से संबंधित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए पटना, लखीसराय और पूर्णिया में फास्‍ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की है। इन न्यायालयों के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति भी कर दी गई है। गौरव सिंह को पटना, सीमा भारतीय को ...