ओडिशा में बाढ़ की स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है। उफनती नदियों से ज्यादातर क्षेत्र जलमग्न हो गए है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और नए बांध टूटने की खबरें भी आई हैं। राज्य प्रशासन ने बचाव और राहत कार्यों को तेज कर दिया है। हमारे संवाददाता के अनुसार, बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
News On AIR | जुलाई 29, 2026 1:49 अपराह्न
ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, हजारों लोग विस्थापित