उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक निजी स्कूल में एक 5 वर्षीय बच्चे के साथ शिक्षक द्वारा कथित यातना और अमानवीय व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और वाराणसी पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में पीड़ित बच्चे के स्वास्थ्य की स्थिति का विवरण शामिल होने की उम्मीद है।