कारईक्काल मत्स्य बंदरगाह पर कल रात एक मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नाव से मछलियां उतारने के दौरान संदिग्ध जहरीली गैस की चपेट में आने से एक मछुआरे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, मछुआरे गहरे समुद्र से मछली पकड़कर लौटे थे और उन्हें नाव से उतार रहे थे। इसी दौरान एक मछुआरा नाव के अपशिष्ट मछली भंडारण कक्ष में गया, जहां जहरीली गैस से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए तीन और मछुआरे उसी कक्ष में गए, लेकिन वे भी गैस के कारण बेहोश हो गए।
चारों को तत्काल कारईक्काल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान एक मछुआरे की मृत्यु हो गई, अन्य तीन मछुआरों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।