राष्ट्रीय

अक्टूबर 3, 2026 7:26 पूर्वाह्न

views 165

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, लक्षद्वीप, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा में मौसम गर्म...

अक्टूबर 3, 2026 6:28 पूर्वाह्न

views 249

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आंध्र प्रदेश में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वैश्विक बागवानी केंद्र से रायलसीमा के किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कल आंध्र प्रदेश-अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में वैश्विक बागवानी केंद्र और भारतीय कृषि विद्यालय की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौज...

अक्टूबर 2, 2026 10:26 अपराह्न

views 77

2 अक्टूबर से 16 नवंबर तक खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक की मिलेगी छूट

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज गोयल ने आज बताया कि नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन सहित पूरे देश में विशेष छूट अभियान शुरू किया गया है। यह छूट आज से 16 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि के दौरान खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक ...

अक्टूबर 2, 2026 10:22 अपराह्न

views 16

निस्वार्थ सेवा भारत की संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों का मूल आधार: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि निस्वार्थ सेवा भारत की संस्कृति और सभ्यतागत मूल्यों का मूल आधार है। नई दिल्ली में आज आयोजित 11वें संत ईश्वर सम्मान समारोह में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि देश के महान संतों और विचारकों ने लोगों को स्वार्थ की संकीर्ण सीमाओं से ऊपर उठकर दूसरों के कल्याण के लिए ...

अक्टूबर 2, 2026 10:08 अपराह्न

views 489

राष्ट्रीय महिला आयोग ने केंद्र सरकार को बाल देखभाल अवकाश संबंधी सिफारिशें सौंपी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने केंद्र सरकार को बाल देखभाल अवकाश संबंधी सिफारिशें सौंप दी हैं। इनमें बाल देखभाल अवकाश को निजी क्षेत्र में लिंग-भेद रहित बनाना, अनिवार्य सवैतनिक पितृत्व अवकाश और 2030 तक 5 लाख शिशु देखभाल केंद्रों की स्थापना करना शामिल है। आयोग ने यह सिफारिशें कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, महिला...

अक्टूबर 2, 2026 9:57 अपराह्न

views 509

रोबोटिक्स निदान, उपचार और चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रोबोटिक्स निदान, उपचार और चिकित्सा सहित चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपकरण बनने जा रहा है।  नई दिल्ली में आज सोसाइटी ऑफ रोबोटिक सर्जरी (एसआरएस) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. सिंह ने कहा कि रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

अक्टूबर 2, 2026 9:06 अपराह्न

views 314

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से फ़ोन पर की बात, सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कैप्टन स्मित मच्छर से फ़ोन पर बात की। उन्होंने इज़राइल जा रही फ्लाईदुबई की फ़्लाइट को क्रैश कराने की कथित कोशिश को नाकाम करने में कैप्टन मच्छर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ़ की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वे लोग नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो द...

अक्टूबर 2, 2026 8:43 अपराह्न

views 22

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार विकृतियों को दूर करने के लिए डब्ल्यूटीओ के अनुरूप दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक व्यापार विकृतियों को दूर करने के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अनुरूप दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है। श्री गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन दिवस पर यह बात कही। श्री गोयल ने कहा कि भारत विश्व की सबसे ते...

अक्टूबर 2, 2026 8:37 अपराह्न

views 43

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर दुनिया भर में भारतीय दूतावासों ने किया कार्यक्रमों का आयोजन

आज विश्व भर में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्‍चायोगों ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश को याद किया। चीन में, भारतीय राजदूत विक्रम दोरैस्वामी ने भारतीय समुदाय और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ पेइचिंग में महात्मा गांधी को पुष्प...

अक्टूबर 2, 2026 10:03 अपराह्न

views 44

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी स्पर्धा के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर लवलीना बोरगोहेन को बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी खेल यात्रा दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने महिला डिंगी सेलिंग स्पर्धा में कांस्य ...