राष्ट्रीय

मई 24, 2026 8:41 अपराह्न

views 54

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से की मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारामन से मुलाकात की और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) परिणाम और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी और भुगतान से संबंधित चुनौतियों के बारे में बातचीत की।  शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि विचार-वि...

मई 24, 2026 6:27 अपराह्न

views 44

केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण आवश्यक

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि सभी लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण करना चाहिए। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में अलिपिरी पादला मंडपम से पैदल चलकर तिरुमाला पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री नायडू ने कहा कि सरकार देश की सांस्कृतिक विरासत को ...

मई 24, 2026 6:47 अपराह्न

views 39

सी.बी.एस.ई. को त्रुटिरहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मदद करेगा आई.आई.टी. मद्रास

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) को त्रुटिरहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में सहायता के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मद्रास और आई.आई.टी कानपुर के प्रोफेसरों और तकनीकी विशेषज्ञों का एक दल तैनात करने का निर्देश दिया है।...

मई 24, 2026 5:56 अपराह्न

views 47

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला, दो लोगों की मौत

यूक्रेन में कीव पर रूस के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने ड्रोन और मिसाइलों के एक बड़े हमले के दौरान अपनी शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। चार साल से चल रहे इस युद्ध में इस तीसरी बार इस हथियार का इस्‍तेमाल कि...

मई 24, 2026 8:40 अपराह्न

views 64

राष्ट्रपति कल प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार, आकाशवाणी पीपल्स पद्म के तहत प्रस्तुत कर रहा विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर आकाशवाणी अपनी श्रृंखला 'पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी' के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है। इन एपिसोड में हम प्रति दिन अलग-अलग पद्म पुरस्कार विजेताओं के कार्यों और जीवन के बारे में जानकारी दे रहे...

मई 24, 2026 4:04 अपराह्न

views 49

फैक्ट चेक: निवेश योजना को बढ़ावा देने वाले वीडियो का सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर साझा की जा रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन 'क्वांटम एआई' नाम की एक निवेश योजना को बढ़ावा दे रही हैं, जिसमें नागरिकों को 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश के बदले प्रति महीने 3 लाख रुपये की आमदनी का वादा किया गया है। पत्र सूचन...

मई 24, 2026 2:17 अपराह्न

views 95

इबोला के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने दिया निर्देश, अफ्रीकी देशों की गैर-जरूरी यात्रा से बचे नागरिक

सरकार ने इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अफ्रीकी देश कांगो, यूगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने इन देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों से भी स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने या ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। वि...

मई 24, 2026 1:50 अपराह्न

views 70

वजन और माप की जांच प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए जांच केंद्रों की भूमिका का विस्तार करेगी सरकार

सरकार वजन और माप की जांच प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए जांच केंद्रों (जीएटीसी) की भूमिका का विस्तार करेगी। इसके लिए 2013 के नियम में संशोधन किया गया है। उपभोक्ता कार्य मंत्रालय ने कहा कि नए नियमों के तहत ये केंद्र वजन और माप की 23 श्रेणियों का सत्यापन कर सकेंगे। इनमें पेट्रोल और डीजल, सीएनजी, एलपीजी...

मई 24, 2026 1:22 अपराह्न

views 39

मिजोरम में समीक्षा बैठक करेंगे मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह

मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह कल मिजोरम के आइजोल में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में मछली पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में दीर्घकालिक क्षेत्रीय विकास, किसान कल्याण और आजीविका ...

मई 24, 2026 1:18 अपराह्न

views 75

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक लेख साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि किस तरह सिक्किम के खांगचेंदज़ोंगा की पांच धरोहर 2047 तक विकसित सिक्किम का लक्ष्य प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। यह लेख खांगचेंदज़ोंगा को सिक्किम की भूमि, स्मृति और चेतना क...