मई 24, 2026 5:56 अपराह्न

printer

रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला, दो लोगों की मौत

यूक्रेन में कीव पर रूस के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने ड्रोन और मिसाइलों के एक बड़े हमले के दौरान अपनी शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। चार साल से चल रहे इस युद्ध में इस तीसरी बार इस हथियार का इस्‍तेमाल किया गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि इस ज़बरदस्त हवाई हमले से राजधानी की कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 70 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि ओरेश्निक मिसाइल ने कीव क्षेत्र के बिला त्सेर्कवा शहर पर हमला किया। यह मिसाइल परमाणु या पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है,

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अन्य मिसाइलों के साथ ओरेश्निक मिसाइल के इस्तेमाल की पुष्टि की। मंत्रालय ने दावा किया कि इन हमलों का निशाना यूक्रेन के सैन्य कमान और नियंत्रण केंद्र, हवाई अड्डे और सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठान थे। मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह हमला, रूस की धरती पर मौजूद नागरिक ठिकानों पर यूक्रेन द्वारा हाल ही में किए गए हमलों के जवाब में किया गया था।