नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को रनवे निरीक्षण के कारण अमृतसर हवाई अड्डे पर कुछ समय तक प्रतीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे। मंत्रालय के अनुसार, इस दौरान विमान रडार मार्गदर्शन के तहत कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था। यह प्रक्रिया पाकिस्तान के हवाई यातायात नियंत्रण अधिकारियों के समन्वय से की गई। बाद में विमान को दिल्ली वापस भेजा गया, जहां वह सुरक्षित रूप से उतरा। मंत्रालय ने बताया कि घटना की सूचना न देने के मामले में संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और विमान चालक दल के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की गई है।
News On AIR | जून 25, 2026 6:52 पूर्वाह्न
रनवे निरीक्षण के दौरान एयर इंडिया का विमान रडार मार्गदर्शन में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा: नागर विमानन मंत्रालय