जून 25, 2026 7:11 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के रिपब्लिकन सीनेटरों ने ईरान वार्ता में पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थ भूमिका पर उठाए सवाल

अमरीका के दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने ईरान के साथ युद्धविराम वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने को लेकर पाकिस्तान और कतर पर सवाल उठाए हैं। सीनेटर रिक स्कॉट और टिम शीही ने दोनों देशों पर आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगाए। सीनेटरों ने कहा कि पाकिस्तान और कतर की भूमिका को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब स्विट्जरलैंड में हुई अमरीका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान और कतर ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।