प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार विश्वसनीय शिक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में श्री मोदी ने कहा कि पिछले कई दशकों से प्रत्येक राज्य और केन्द्र सरकार को पेपर लीक की समस्या का सामना करना पड़ा है और इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार राज्य और केन्द्र दोनों स्तरों पर आवश्यक हो गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ससद ने इस उद्देश्य से कड़े कानूनी प्रावधानों के साथ विधेयक पारित किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और प्रौदयोगिकी आधारित परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून और परीक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की रक्षा और विकसित भारत की नींव मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 6:17 पूर्वाह्न
सरकार विश्वसनीय शिक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है: प्रधानमंत्री मोदी