जुलाई 31, 2026 7:15 पूर्वाह्न

printer

स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को 87वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि

समग्र राष्ट्र आज क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के 87वीं शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

उधम सिंह गदर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन से जुड़े थे। उन्‍होंने अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को ब्रिटिश पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को मौत के घाट उतार दिया था।