मई 24, 2026 8:40 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति कल प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार, आकाशवाणी पीपल्स पद्म के तहत प्रस्तुत कर रहा विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस अवसर पर आकाशवाणी अपनी श्रृंखला ‘पीपल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा है।

इन एपिसोड में हम प्रति दिन अलग-अलग पद्म पुरस्कार विजेताओं के कार्यों और जीवन के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम के लिए कल सुबह 9 बजकर 10 मिनट से आकाशवाणी के एफएम गोल्ड से जुड़े रहें। इसे न्यूज़ ऑन एयर ऐप और न्यूज़ ऑन एयर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी सुना जा सकता है।