मई 24, 2026 6:27 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण आवश्यक

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि सभी लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सम्मान और संरक्षण करना चाहिए। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में अलिपिरी पादला मंडपम से पैदल चलकर तिरुमाला पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री नायडू ने कहा कि सरकार देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और उसको संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री नायडू ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया है। श्री नायडू ने यह भी कहा कि तिरुमाला में मौजूद सुविधाएं एनडीए सरकार की सुशासन की पहल को दर्शाती हैं।