सरकार ने इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय नागरिकों को अफ्रीकी देश कांगो, यूगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने इन देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों से भी स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने या ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला को आपात स्थिति घोषित किया है। इबोला, वायरस से फैलने वाला रोग है जिसमें बुखार और रक्तस्राव होता है। फिलहाल इसके इलाज के लिए कोई टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है।