मई 24, 2026 1:22 अपराह्न

printer

मिजोरम में समीक्षा बैठक करेंगे मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह

मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री राजीव रंजन सिंह कल मिजोरम के आइजोल में समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में मछली पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में दीर्घकालिक क्षेत्रीय विकास, किसान कल्याण और आजीविका वृद्धि की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

श्री सिंह 32 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला