अंतरराष्ट्रीय

मई 29, 2026 8:47 पूर्वाह्न

views 34

ईआरजीसी ने अमरीकी हवाई अड्डे पर हमले का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने अमरीकी हवाई अड्डे पर हमला किया है। यह हमला उस समय हुआ जब अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर ईरानी ड्रोन मार गिराए और दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया। हालांकि, अमरीका ने कहा है कि उसने मिसाइल और ड्रोन को...

मई 29, 2026 8:32 पूर्वाह्न

views 1.7K

‘अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ में एनएसए अजीत डोभाल ने आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट किया

रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जा सकते। मॉस्को में आयोजित इस बैठक में श्री डोभाल ने कहा कि जिम्...

मई 29, 2026 6:34 पूर्वाह्न

views 1.2K

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एयर इंडिया ने बढ़ाई ईरान के लिए अपनी उड़ानों की निलंबन सीमा

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच एयर इंडिया ने जुलाई के अंत तक इज़रायल के लिए अपनी उड़ानों की निलंबन सीमा को बढ़ा दिया है। इससे पहले एयरलाइन ने जून के अंत तक तेल अवीव- दिल्‍ली हवाई मार्ग पर उड़ान परिचालनों को रद्द कर दिया था। एयर इंडिया के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र ...

मई 28, 2026 9:13 अपराह्न

views 56

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा- संस्कृति, शिक्षा, क्रिकेट और व्यापार के ज़रिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज कहा कि संस्कृति, शिक्षा, क्रिकेट और व्यापार के ज़रिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे निकट भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं। ऑस्ट्रेलिया की संसद में श्री अल्बानीज़ ने भा...

मई 28, 2026 7:32 अपराह्न

views 36

इजराइली प्रधानमंत्री के सलाहकार पर जर्मन अखबार को गुप्त जानकारी लीक करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलेगा

प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू के एक सलाहकार पर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जर्मन अखबार को गुप्त जानकारी लीक करने के आरोप में आपराधिक मुकदमा चलाया जाएगा। यह जानकारी इस्राएल के अटॉर्नी जनरल ने दी है।   इससे इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनावों से पहले नेतन्याहू के लिए एक और विवाद...

मई 28, 2026 4:59 अपराह्न

views 46

भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में संपन्न

भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। वार्ता की सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव कपिल चौधरी और कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के व्यापार समझौता नीति महानिदेशक पार्क ग्यून-ओह ने की। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय न...

मई 28, 2026 1:24 अपराह्न

views 63

ईरान के आईआरजीसी ने जवाबी हमले में अमरीकी अड्डे को बनाया निशाना

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आई आर जी सी) ने कहा है कि उन्होंने आज सुबह अमरीकी सेना द्वारा देश के दक्षिणी हिस्से पर किए गए हालिया हमलों के जवाब में एक अमरीकी अड्डे पर हमला किया है। आई आर जी सी ने कहा कि बंदर अब्बास हवाई अड्डे के बाहरी इलाके में हुए अमरीकी हमलों का स्रोत अमरीका की वायु से...

मई 28, 2026 12:20 अपराह्न

views 43

बांग्लादेश: उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अज़हा का त्योहार धार्मिक

बांग्लादेश में आज ईद-उल-अज़हा का त्योहार धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी ढाका में ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों, न्यायाधीशों, राजनयिकों, राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ नागरिक तथा सैन्य अधि...

मई 28, 2026 12:18 अपराह्न

views 38

हमारी वायु सेना मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है: कुवैत की सेना

कुवैत सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार कुवैत की वायु सेना शत्रुतापूर्ण मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना ने बताया कि देश पर हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा आसमान में ही ध्‍वस्‍त करने के कारण वहां के निवासियों को धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अधिकारियों ने लोगों से...

मई 28, 2026 12:10 अपराह्न

views 110

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र की 35वीं बैठक बीजिंग में आयोजित हुई

भारत और चीन ने सीमावर्ती क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए शांति तथा स्थिरता बनाए रखने में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय कार्य तंत्र (डब्ल्यू एम सी सी) की 35वीं बैठक के दौरान स्थिति की समीक्षा की। यह बैठक कल बीजिंग में हुई। भारतीय प्र...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला