मई 29, 2026 8:47 पूर्वाह्न

printer

ईआरजीसी ने अमरीकी हवाई अड्डे पर हमले का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने अमरीकी हवाई अड्डे पर हमला किया है। यह हमला उस समय हुआ जब अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर ईरानी ड्रोन मार गिराए और दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास में एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया। हालांकि, अमरीका ने कहा है कि उसने मिसाइल और ड्रोन को नाकाम कर दिया।

पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब अमरीका ने ईरान में कार्रवाई की है। अमरीका का कहना है कि ये कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई। बढ़ती सैन्य कार्रवाई से अमरीका और ईरान के बीच  युद्धविराम पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

अमरीकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के हमले को युद्धविराम का उल्लंघन बताया है। वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अमरीकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह युद्धविराम का उल्लंघन है और ईरान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।