ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज कहा कि संस्कृति, शिक्षा, क्रिकेट और व्यापार के ज़रिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे निकट भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं। ऑस्ट्रेलिया की संसद में श्री अल्बानीज़ ने भारत की आर्थिक वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और भी मज़बूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस दशक में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समाज में योगदान और दोनों देशों के बीच संबंधों को मज़बूत करने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की।
News On AIR | मई 28, 2026 9:13 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा- संस्कृति, शिक्षा, क्रिकेट और व्यापार के ज़रिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध निरंतर प्रगाढ़ हो रहे हैं