मई 28, 2026 12:18 अपराह्न

printer

हमारी वायु सेना मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है: कुवैत की सेना

कुवैत सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार कुवैत की वायु सेना शत्रुतापूर्ण मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना ने बताया कि देश पर हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा आसमान में ही ध्‍वस्‍त करने के कारण वहां के निवासियों को धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अधिकारियों ने लोगों से प्रासंगिक एजेंसियों द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

इस सप्‍ताह होर्मुज जल-डमरू-मध्‍य के निकट दक्षिणी ईरान के आसपास अमरीका के ताजा हमलों सहित क्षेत्रीय तनावों में तेज वृद्धि के बीच ये घटनाक्रम हुए हैं। खबरें बताती हैं कि अमरीकी बलों ने ईरान के ड्रोन को मार गिराया और बंदर अब्‍बास के निकट के सैन्‍य ठिकानों को निशाना को बनाया।