मई 28, 2026 4:59 अपराह्न

printer

भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में संपन्न

भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के उन्नयन वार्ता का 12वां दौर नई दिल्ली में संपन्न हुआ। वार्ता की सह-अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव कपिल चौधरी और कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग और ऊर्जा मंत्रालय के व्यापार समझौता नीति महानिदेशक पार्क ग्यून-ओह ने की।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने उन्नयन वार्ता में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने भारत के द्विपक्षीय व्यापार घाटे को स्वीकार किया, जो 2010 में भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता के लागू होने के बाद से काफी बढ़ गया है, और दोनों पक्षों ने इस विषय को हल करने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में डिजिटल व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग और रणनीतिक औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए उप-समूह गठित करने का निर्णय लिया गया।