मई 28, 2026 12:20 अपराह्न

printer

बांग्लादेश: उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अज़हा का त्योहार धार्मिक

बांग्लादेश में आज ईद-उल-अज़हा का त्योहार धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी ढाका में ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों, न्यायाधीशों, राजनयिकों, राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ नागरिक तथा सैन्य अधिकारियों के साथ ईद की नमाज अदा की। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में समाज के संपन्न और समर्थ लोगों से यह अपील की है कि वे निर्धन और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ईद की खुशियों से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार त्याग, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है।