अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 27, 2026 7:35 अपराह्न

views 113

भारत ने अफगानिस्तान को भेजी जीवन रक्षक दवाएं और चिकित्सा सामग्री

भारत ने मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की मानवीय सहायता में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रमुख स्थान दिया गया है।

सितम्बर 27, 2026 6:15 अपराह्न

views 85

कांगो में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत, कई लोग लापता

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में किवु झील में एक नाव के पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के अनुसार, 50 से अधिक लोगों को ले जा रही यह नाव कल रात दक्षिण किवु प्रांत के इद्ज्वी द्वीप के पास पलट गई। अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है और रा...

सितम्बर 27, 2026 2:20 अपराह्न

views 99

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा- अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया मिली लेकिन औपचारिक प्रस्ताव का इंतजार

ईरान के विदेश मंत्री सयैद अब्‍बास अराघची ने कहा है कि ईरान के प्रस्‍ताव पर अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है लेकिन ईरान मध्‍यस्‍थों के माध्‍यम से औपचारिक प्रस्‍ताव की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्‍यस्‍थों के साथ बातचीत में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को फि...

सितम्बर 27, 2026 11:19 पूर्वाह्न

views 116

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तुर्कमेनिस्तान की 35वीं वर्षगांठ पर दी बधाई

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने तुर्कमेनिस्‍तान सरकार और विदेश मंत्री राशिद मेरेदोफ को स्‍वाधीनता की 35वीं वर्षगांठ पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डाक्टर जयशंकर ने कहा कि वे भारत और तुर्कमेनिस्‍तान के संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति आशान्वित हैं।

सितम्बर 27, 2026 9:00 पूर्वाह्न

views 212

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष संयम बरतें, तनाव कम करें और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने ऊर्जा और व्यापार की आपूर्ति जारी रखने पर भी बल दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि युद्ध का असर सिर्फ संबंधित देशों तक स...

सितम्बर 27, 2026 8:57 पूर्वाह्न

views 298

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रूस सुरक्षा परिषद में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमरीका का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के पक्ष में है। रूस भारत और ब्राजील को...

सितम्बर 26, 2026 9:34 अपराह्न

views 120

अमरीका और चीन के मध्‍य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देने पर सहमति बनी

अमरीका और चीन के मध्‍य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देने पर सहमति बनी है। दोनों देश किसी भी देश या संस्थान को अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर टोल टैक्‍स लगाने की अनुमति नहीं देने पर भी सहमत हुए हैं। एआई पर, डॉनल्‍ड ट्रंप और षी चिनफिंग ने इस तकनीक से जुड़े जोखिमों और लाभों पर चीन-अमरीकी...

सितम्बर 26, 2026 9:35 अपराह्न

views 139

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रम्प स्ट्रेट’ दिखाया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने एक मानचित्र जारी किया है जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को 'ट्रम्प स्ट्रेट' के तौर पर दिखाया गया है। रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने के लिए ईरान के सात-दिन के प्रस्‍ताव को ठुकराने श्री ट्रंप की घोषणा के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।...

सितम्बर 26, 2026 9:13 अपराह्न

views 599

पुर्तगाल और मॉरीशस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का फिर समर्थन किया

पुर्तगाल और मॉरीशस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का फिर समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 81वीं महासभा की चर्चा के दौरान दोनों देशों ने समर्थन किया। यह समर्थन वर्तमान क्षेत्रीय और राजनीतिक वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करन...

सितम्बर 26, 2026 8:55 अपराह्न

views 59

ईराक सरकार ने मानवीय आधार पर ईरान के लिए उड़ानों को फिर शुरू करने के संबंध में अमरीका से बातचीत शुरू की

ईराक सरकार ने मानवीय आधार पर ईरान के लिए उड़ानों को फिर शुरू करने के संबंध में अमरीका से बातचीत शुरू की है। ईराक ने अमरीका को कुछ इराकी हवाई अड्डों को प्रतिबंधों से छूट देने का प्रस्‍ताव दिया है। ईराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी के मीडिया कार्यालय के बयान के अनुसार, छूट मिलने के बाद इस क्षेत्र में स...