ईरान के विदेश मंत्री सयैद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान के प्रस्ताव पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया मिली है लेकिन ईरान मध्यस्थों के माध्यम से औपचारिक प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थों के साथ बातचीत में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए योजना और शर्तें रखी थीं जो ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने तय की थीं। श्री अराघची ने कहा कि ईरान ने कूटनीति के दरवाजे बंद नहीं किए हैं और वह ईरान के लोगों के अधिकार और जायज मांगों के लिए बातचीत से समाधान निकालने के पक्ष में है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी कहा है कि ईरान, अमरीका और इस्राएल के सामने अडिग रहेगा।
उधर, श्री ट्रंप ने ईरान के सात दिन के संघर्ष-विराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से तुंरत खोलने के प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया है कि वे इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे।