कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में किवु झील में एक नाव के पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हैं।
अधिकारियों के अनुसार, 50 से अधिक लोगों को ले जा रही यह नाव कल रात दक्षिण किवु प्रांत के इद्ज्वी द्वीप के पास पलट गई। अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है और राहत तथा बचाव अभियान जारी है।
दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नाव इद्ज्वी द्वीप के ब्विना से मछली कारोबारियों और सामान लेकर जा रही थी।