सितम्बर 26, 2026 9:34 अपराह्न

printer

अमरीका और चीन के मध्‍य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देने पर सहमति बनी

अमरीका और चीन के मध्‍य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देने पर सहमति बनी है। दोनों देश किसी भी देश या संस्थान को अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर टोल टैक्‍स लगाने की अनुमति नहीं देने पर भी सहमत हुए हैं। एआई पर, डॉनल्‍ड ट्रंप और षी चिनफिंग ने इस तकनीक से जुड़े जोखिमों और लाभों पर चीन-अमरीकी एआई संवाद शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष 30 अरब अमरीकी डॉलर मूल्य के पारस्परिक शुल्‍क में कमी की व्यवस्था को लागू करने पर भी सहमत हुए। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वैश्विक आपूर्ति को स्थिर करने में मदद करने के लिए षी चिनफिंग से रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का भी आग्रह किया। षी चिनफिंग तीन दिवसीय यात्रा के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमरीका पहुंचे थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला