अंतरराष्ट्रीय

मई 17, 2026 2:18 अपराह्न

views 119

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रचा

नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रच दिया है। 56 वर्षीय कामी रीता एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले शेरपा हैं। नेपाल के कोशी प्रांत के सोलुखुम्बु जिले में जन्मे कामी रीता ने पहली बार 1994 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इसी बीच, 'पर्वत रानी' के नाम से ...

मई 17, 2026 2:07 अपराह्न

views 81

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बताया

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कांगो और युगांडा में इबोला के प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए आपात स्थिति घोषित किया है। इस बीमारी से तीन सौ से अधिक लोग पीड़ित हैं और 88 की मौत हुई है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि इबोला का संकट कोविड-19 जैसी महामारी जैसा नहीं है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं ...

मई 17, 2026 11:09 पूर्वाह्न

views 79

इटली में कार दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए

इटली के मोडेना में कार दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बाद में कार चालक ने कथित तौर पर एक राहगीर को चाकू मार दिया। 31 वर्षीय संदिग्ध मोरक्को मूल का इटली का नागरिक था। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इस घटना को गंभीर बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने...

मई 16, 2026 10:34 अपराह्न

views 215

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए तैयार आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अपने पांच देशों के दौरे के तहत आज नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनि...

मई 16, 2026 10:56 अपराह्न

views 1.9K

भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी एएसएमएल के बीच समझौता

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान की गई। एएसएमएल उन्नत और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाले विशेष ...

मई 16, 2026 10:20 अपराह्न

views 200

प्रधानमंत्री मोदी को नीदरलैंड्स के लीडेन विश्वविद्यालय ने भेंट किए 11वीं शताब्दी के ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज नीदरलैंड्स में लीडेन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक चोल ताम्रपत्र भेंट किए। इन अमूल्य कलाकृतियों की वापसी दोनों देशों की सांस्कृतिक सहयोग और विरासत बहाली के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण अवसर है। लीडेन ताम्रपत्र के नाम से प्रसिद्ध ये शाही दस्तावे...

मई 16, 2026 9:09 अपराह्न

views 65

बांग्लादेश: प्रतिबंधित संगठन नव-जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश से संबंध के आरोप में बर्खास्त सेनाकर्मी गिरफ्तार

बांग्लादेश में मौलवीबाजार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन नव-जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (नियो-जेएमबी) से कथित संबंधों के आरोप में एक बर्खास्त सेनाकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मोहम्मद राहेद हुसैन माहेद के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार तड़के बड़लेखा उपजिला के इस्लाम ...

मई 16, 2026 7:49 अपराह्न

views 792

आईएनएस सागरध्वनि का रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ सफल समन्वय सत्र संपन्न

भारतीय नौसेना का समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत आईएनएस सागरध्वनि, कल मलेशिया के पोर्ट क्लांग से रॉयल मलेशियाई नौसेना के साथ सफल समन्वय सत्र संपन्न करने के बाद रवाना हो गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पोर्ट क्लांग में दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने आधुनिक जलविज्ञान पद्धतियों, समुद्री पर्यावरण अनुसंधान और...

मई 16, 2026 8:42 अपराह्न

views 58

इस्राएल के हमले में हमास सैन्य विंग के प्रमुख की मौत

इस्राएल ने हमास के सैन्य विंग के प्रमुख और 2023 में गाज़ा से हुए हमलों के सूत्रधारों में से एक इज़ अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। इन हमलों के बाद गाजा युद्ध हुआ था। इस्राएली सेना ने बताया कि अल-हद्दाद कल गाजा में हुए हवाई हमले में मारा गया। सेना ने कहा कि वह हमास के सैन्य नेतृत्व में बचे हुए अंत...

मई 16, 2026 8:38 अपराह्न

views 48

बलूचिस्तान: मानवाधिकार कार्यकर्ता ने असहमति से निपटने के लिए पाकिस्तान के रवैये पर जताई आपत्ति

प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलूच यकजेहती कमेटी की मुख्य आयोजक डॉ. महरंग बलूच ने बलूचिस्तान में असहमति से निपटने के पाकिस्तान के रवैये की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं के खिलाफ जबरन गायब करने, गैर-न्यायिक हत्याओं और डराने-धमकाने की...