मई 16, 2026 8:42 अपराह्न

printer

इस्राएल के हमले में हमास सैन्य विंग के प्रमुख की मौत

इस्राएल ने हमास के सैन्य विंग के प्रमुख और 2023 में गाज़ा से हुए हमलों के सूत्रधारों में से एक इज़ अल-दीन अल-हद्दाद को मार गिराया है। इन हमलों के बाद गाजा युद्ध हुआ था। इस्राएली सेना ने बताया कि अल-हद्दाद कल गाजा में हुए हवाई हमले में मारा गया।

सेना ने कहा कि वह हमास के सैन्य नेतृत्व में बचे हुए अंतिम वरिष्ठ कमांडरों में से एक था। अल-हद्दाद ने अपने पूर्ववर्ती मोहम्मद सिनवार की मृत्यु के बाद यह पदभार संभाला था।