मई 17, 2026 11:09 पूर्वाह्न

printer

इटली में कार दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए

इटली के मोडेना में कार दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। बाद में कार चालक ने कथित तौर पर एक राहगीर को चाकू मार दिया। 31 वर्षीय संदिग्ध मोरक्को मूल का इटली का नागरिक था।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इस घटना को गंभीर बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, उन्होंने घायलों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपराधी को रोकने के लिए बहादुरी से हस्तक्षेप करने वाले नागरिकों को धन्यवाद दिया।