राज्‍य समाचार

जून 13, 2026 1:13 अपराह्न

views 42

असम: जोरहाट भारतीय वायुसेना स्टेशन पर ए.एन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त

असम में आज सुबह भारतीय वायुसेना का एक ए.एन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुआ। विमान क्रैश होने के बाद आग लग गई। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की जा रही है।

जून 13, 2026 8:54 पूर्वाह्न

views 99

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का करेंगी निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करेंगी। इस वर्ष के ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड में पहली बार लड़कों के साथ लड़कियां भी परेड में शामिल होंगी। इस भव्य समारोह में 500 से अधिक लड़के और लड़कियां सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। भार...

जून 12, 2026 2:31 अपराह्न

views 37

भाजपा सरकार ने ओडिशा में दो वर्ष पूरे किए

ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आज दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद जनता की सेवा करने का एक पवित्र अवसर है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पि...

जून 12, 2026 2:28 अपराह्न

views 40

दक्षिण-पश्चिम मानसून की ओडिशा में दस्तक, लोगों को गर्मी से मिली राहत

दक्षिण-पश्चिम मानसून ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। इससे राज्य में चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर सहित कई उत्तरी और तटीय जिलों में पहुंच चुका है। विभाग ने 19 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगा...

जून 12, 2026 12:47 अपराह्न

views 46

मुख्यमंत्री विजय ने कुरुवाई मॉनसून के लिए 134 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज कुरुवाई मॉनसून के लिए 134 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे उन किसानों को मदद मिलेगी जो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में देरी और मेट्टूर बांध के तय तिथि 12 जून को न खुलने के कारण परेशान हैं।

जून 12, 2026 11:35 पूर्वाह्न

views 48

जम्मू में अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 जारी

अखिल भारतीय संपर्क अधिकारी सम्मेलन (उत्तरी क्षेत्र) 2026 जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। कल से शुरू हुए इस दो दिन के सम्मेलन में उत्तरी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संपर्क अधिकारी और कपड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन में उद्योग से संबंधित मुद्दों, नीति कार्यान्वयन, गु...

जून 12, 2026 11:17 पूर्वाह्न

views 255

जम्मू-कश्मीर में बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना

जम्मू-कश्मीर में आज गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का अनुमान है। विभाग के अनुसार, इस तरह की स्थिति 17 जून तक ब...

जून 12, 2026 11:07 पूर्वाह्न

views 478

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने असम-नागालैंड तेल संचालन समझौते को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने असम-नागालैंड सीमावर्ती क्षेत्रों में खनिज तेल संचालन के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री रियो ने कहा कि पूर्वोत्तर में शांति, स्थिरता और विकास के प्रति केन्‍द्र की प्रतिबद...

जून 12, 2026 8:36 पूर्वाह्न

views 43

सड़क मरम्मत कार्य के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंधित रहेगा

जम्मू-कश्मीर में, सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आज से शुरू होने वाली कुछ चुनिंदा तिथियों पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से पर रात्रिकाल के दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा। अमरनाथ यात्रा से पहले रामबन जिले में 12 से 17 जून की रात में नाशरी और नवयुग सुरंगों के बीच वाहनों का ...

जून 12, 2026 8:32 पूर्वाह्न

views 41

केरल में बढ़े शिगेला संक्रमण के मामले, निगरानी तेज

केरलम में शिगेला संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। इस बीच, वायनाड जिले में नौ मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निका...