जुलाई 17, 2026 2:09 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री किंजरापु अचनायडू ने की फ्लू-क्योर वर्जीनिया तंबाकू की खरीद की प्रगति की समीक्षा

आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री किंजरापु अचनायडू ने आज टेलीकॉन्फ्रेंस के माध्यम से फ्लूक्योर वर्जीनिया (एफसीवी) तंबाकू की खरीद की प्रगति की समीक्षा की। इस बैठक में राज्य के ऊर्जा मंत्री गोट्टीपति रवि कुमार, समाज कल्याण मंत्री डी. श्री बाला वीरंजनेय स्वामी, तंबाकू बोर्ड के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक तथा कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को 2026-27 के सीजन में मांग के अनुरूप एफसीवी तंबाकू का उत्पादन लगभग 81 करोड़ किलोग्राम तक सीमित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में खरीद में तेजी आई है और प्रतिदिन लगभग साढे़ आठ लाख किलोग्राम तंबाकू खरीदा जा रहा है। श्री अचनायडू ने कहा कि अधिकतम मूल्य 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है और उन्होंने तंबाकू बोर्ड को कंपनियों को और भी बेहतर कीमतें देने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा।