अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस आज विश्व भर में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य न्याय का समर्थन करने, पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने और विश्व की शांति, सुरक्षा और कल्याण को खतरे में डालने वाले अपराधों को रोकने में मदद करने के इच्छुक सभी लोगों को एकजुट करना है। यह दिन 17 जुलाई 1998 को रोम संधि को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है। यह अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय संधि है और जिसका उद्देश्य लोगों को नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराध और आक्रामकता के अपराध से बचाना है।
News On AIR | जुलाई 17, 2026 1:47 अपराह्न
आज विश्व भर में मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस