जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में श्री माता वैष्णो देवी धाम में मिलने वाले चढ़ावे और दान के प्रबंधन की समीक्षा की गई। बैठक में चढ़ावे के संग्रह, गिनती, लेखा-जोखा, सुरक्षा और उपयोग की पूरी व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया।
श्राइन बोर्ड ने बताया कि दान पेटियों, दान काउंटरों, ऑनलाइन माध्यमों और बहुमूल्य धातुओं के रूप में मिलने वाले चढ़ावे के सुरक्षित और पारदर्शी प्रबंधन के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई गई है।